sarvadal-sarvadharma39s-women-enjoyed-holi
sarvadal-sarvadharma39s-women-enjoyed-holi

सर्वदल-सर्वधर्म की महिलाओं ने की होली की मस्ती

नैनीताल, 19 मार्च (हि.स.)। सरोवरनगरी में रंगों के पर्व होली के रंग सजने लगे हैं। पुरुषों की होली की बैठकों के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती भी नजर आने लगी है। शुक्रवार दोपहर नगर के शारदा संघ सभागार में महिला होल्यारों की मस्ती दिखी। ऑल इंडिया वीमन कॉन्फ्रेंस में नगर की भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं सर्वधर्म से जुड़ी महिलाएं एक मंच पर होली की मस्ती में थिरकती नजर आईं। संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी, सचिव गौरा देवी देव की अगुवाई में सावित्री सनवाल, तारा बोरा, सभासद गजाला कमाज, रेखा आर्या व निर्मला चंद्रा, भाजपा की पूर्व दायित्वधारी शांति मेहरा, ममता पांडे, डॉ. सरस्वती खेतवाल, दया बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, विनीता पांडे, हेमा कांडपाल, दीपा जोशी, अश्की व आफरीन आदि महिलाएं ‘कामिनी भर-भर मारत, मलत-मलत नैना भये लाल, जल भरन चलीं दोनों बहना व भर पिचकारी मारी कुंज गलिन में...’ आदि होली गीतों की मस्ती में झूमती नजर आईं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in