पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे सनत शास्त्री : प्रीतम सिंह
पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे सनत शास्त्री : प्रीतम सिंह

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे सनत शास्त्री : प्रीतम सिंह

देहरादून, 27 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सतन शास्त्री के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व. सनत शास्त्री कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे जो अपनी सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। सोमवार को सनत शास्त्री के निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में सनत शास्त्री के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे। शोक सभा में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र षाह, नवीन जोषी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चाौधरी, लखपत बुटोला, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव सिंह, संदीप चमोली, सीताराम नौटियाल, कमरखान, डाॅ. प्रतिभा सिंह सहित अन्य ने अपनी संवेदना व्यक्त की। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in