UK Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में लग सकता है इंडिया गठबंधन को झटका! सपा सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

Uttrakhand Nikay Chunav 2023: सपा के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा हम पूरे उत्तराखंड में स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी स्थानों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे।
सपा उत्तराखंड
सपा उत्तराखंड

ऋषिकेश,रफ्तार डेस्क (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में विकास के मामले में पूरी तरह फेल हो गई है। इसका उदाहरण हाल ही में बागेश्वर चुनाव के दौरान भाजपा को मिले वोट ने साबित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निकायों के चुनाव अपने उम्मीदवार उतारेगी सपा

प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सपा पूरे उत्तराखंड में स्थानीय निकायों के चुनाव में सभी स्थानों पर साइकिल के चुनाव निशान के साथ ही अपना उम्मीदवार उतारेगी और लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

पार्टी की खामियों को दूर कर हासिल करेंगे विश्वास

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से परेशान हो गए हैं जो धर्म की राजनीति के आधार पर लोगों को विभाजित कर रही है। इसे देखते हुए लोग समाजवादी पार्टी से आशा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में समाजवादी पार्टी की कुछ गलत नीतियों के कारण पार्टी का ग्राफ गिरा है। इसे देखते हुए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोगों का विश्वास हासिल किया जाएगा और उसके परिणाम भी सामने देखने को मिलेंगे।

वार्ड स्तर पर होगा समाजवादी पार्टी का गठन

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने साथ जोड़ने और उनका विश्वास हासिल करने के लिए हमें मैदान में उतरने की आवश्यकता है। व्हाट्सएप की राजनीति अभी हमारे पहाड़ों में पूरी तरह हावी नहीं है। वार्ड स्तर पर समाजवादी पार्टी का गठन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजपाल यादव समाजवादी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा वोहरा, गंगा शरण यादव, रामबाबू यादव, श्रीमती ज्योसना रावत ,जिला अध्यक्ष मधु रानी राजपूत, दीपक कुमार, सतेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in