salt-assembly-by-election-trivendra-and-vijay-bahuguna-also-included-in-the-list-of-star-campaigners-of-bjp
salt-assembly-by-election-trivendra-and-vijay-bahuguna-also-included-in-the-list-of-star-campaigners-of-bjp

सल्ट विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में त्रिवेन्द्र व विजय बहुगुणा भी शामिल

देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राज्य के सभी सांसद और कैबिनेट मंत्री के साथ दो राज्य मंत्रियों के साथ कई अन्य नाम जुड़े हुए हैं। हालांकि पहले जारी इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह व विजय बहुगुणा का नाम नहीं था। बुधवार को भाजपा ने राज्य की एकमात्र सल्ट विधानसभा में उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्य प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा, हरियाणा के पूर्व संगठन महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सुरेश भटृ, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। इसके अलावा टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी, अजय भटृ, अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी,नरेश बसंल का नाम है। वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, अरविन्द पाण्डेय, सुबोध उनियाल, बंशीधर भगत, बिशल सिंह चुफाल, गणेश जोशी और राज्य मंत्री धन सिंह रावत, रेखा आर्य भी इस स्टार प्रचारकों की सूची का हिस्सा है। इसके साथ ही पूरन फर्त्याल, दिवान सिंह विष्ठ, बलवंत सिंह भौर्याल, चंदन राम दास, मेहश नेगी, सुरेश जोशी शामिल है। पहले जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम शामिल नहीं था। लेकिन बाद में भाजपा ने प्रिन्ट में दोनों नाम छूट जाने की सफाई देते हुए बताया कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत और विजय बहुगुणा भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in