saksham-celebrates-helen-keller39s-birth-anniversary
saksham-celebrates-helen-keller39s-birth-anniversary

सक्षम ने हेलेन केलर की जयंती मनाई

देहरादून, 27 जून (हि.स.)। सक्षम महानगर की ओर से रविवार को दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में हेलेन केलर की जयंती धूमधाम से कोरोना नियमों के पालन करते हुए मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संगठन सुक्तम के महानगर अध्यक्ष बिरेंद्र मुंडेपी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की निदेशक हिमांग्शु दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्य वक्ता महानगर उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजपाल सिंह ने हेलेन केलर का जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सक्षम क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख अनिल मिश्रा ने संगठन के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए समर्पण पुस्तिका भेट की। प्रांत उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह चौहान, अतुल गुप्ता प्रांत महिला प्रमुख निशा गुप्ता सहित अन्यों ने अपना विचार रखे। कार्यक्रम में महानगर के संरक्षक सूर्य प्रकाश फरासी,जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह केड़ा,महानगर उपाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह, महानगर की सचिव नरेंद्रलाल मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in