ruling-party-responsible-for-cases-sukhija
ruling-party-responsible-for-cases-sukhija

मुकदमों के लिए सत्ता पक्ष जिम्मेदार: सुखीजा

हरिद्वार, 08 जून (हि.स.)। खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा ने बैठक में आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों के लिए सत्ता पक्ष जिम्मेदार है। व्यापारियों की आवाज को दबाने के लिए सरकार ऐसा कार्य कर रही है। इसका विरोध जारी रहेगा। बैठक में भूदेव शर्मा, सोनू सुखीजा, विनोद कुमार, राजेश शर्मा, संजू सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार उपस्तिथ रहे। वहीं दूसरी तरफ कुछ व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से भी मिले उन्होंने प्रशासन से सभी पर एक जैसी कार्यवाही की बात की। सत्ता के दवाब में पक्षपात रवैया न अपनाया जाए अगर कानून सभी के लिए एक है तो एक जैसी कार्यवाही हो मुलाकात करने वालांे में अमित कुमार, संजू कुमार, पंकज शर्मा, हेमंत कुमार, धर्मपाल प्रजापति रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in