back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहाड की महिलाओं को किसी कृपा की नहीं समान अवसर की जरूरत है- विधायक भरत चौधरी

The women of the hill need no grace but equal opportunity- MLA Bharat Chaudhary

जखोली विकासखंड के अन्तर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जखोली में विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा विधायक निधि द्वारा रुपए 10 लाख की लागत से निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया।

इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में पहली बार क्षेत्र में बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लस्या पट्टी की मयाली, पणजुली, मखेत, कपणिया, बरसिर, जखोली, बजीरा, लम्वाड लोंगा, जाखणी, देवल, ललुडी, बच्वाड सहित 15 महिलामंगल/ कीर्तनमंडली की टीमों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्वाड प्रथम स्थान, जखोली द्वितीय स्थान, मयाली तृतीय स्थान पर रहा। सभी टीमों को मेडल एंव पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में जखोली विकासखंड के उत्तराखंड के गढवाली सिनेमा के सुपरस्टार बदलेव राणा के दिशा निर्देशन में कपणिया की महिलाओं द्वारा वीर माधो सिंह भंडारी जी की वीर गाथा का शानदार नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा की आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम को विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक महिला मंगल/कीर्तन मंडली कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें। हमारी मातृशक्ति में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारा उद्देश्य है, उनको भी अपने प्रतिभा अपने हुनर को दिखाने का उचित मंच मिले। सामाजिक, सांस्कृतिक,राजनैतित कार्यो में महिलाओं की उचित भागीदारी हो। इसके साथ ही हमारी सरकार महिलाओं को स्वलंभी बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। महिला समूह को स्वरोजगार के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही महिलाऐं अब पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदार होगी यह अधिकार सरकार द्वारा अब महिलाओं को दिया गया है। महिलाओं के सर से घास का बोझ कम हो इसके लिए मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ऊनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपत सिंह गुसाई, प्रधानाचार्य स्व राय सिंह बंगारी इंटर कालेज गोविंद सिंह नेगी, प्रधानाचार्य राइका रामाश्रम दर्शन सिंह रावत, प्रधानाचार्य ओमकारानंद इंटर कालेज कपूर सिंह पंवार, मंडल महामंत्री अनीता कोठारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, संजय राणा, संजयपाल नेगी, नरेंद्र पंवार, पंकज बुटोला, विजय नेगी, पुष्कर रावत, प्रभु दयाल भंडारी, सुवेदार महावीर नेगी, शैलेन्द्र सकलानी समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधी गण, मातृ शक्ति भाजपा पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता बन्धु, विद्यालय के छात्र-छात्राऐ एंव स्थानीय जनता कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

तब और अब-राजकीय प्राथमिक विद्यालय बक्शीर का कायाकल्प

जखोली विकासखंड के दूरस्त क्षेत्र पूर्वी बांगर के बक्शीर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को नया भवन मिला है, जिला योजना से 21 लाख की...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵