विधायक भरत चौधरी ने किया विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण।

MLA Bharat Chaudhary inaugurated various development works created from MLA fund.
विधायक भरत चौधरी ने किया विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण।

जखोली विकासखंड के अन्तर्गत सिलगढ क्षेत्र में विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा विधायक निधि से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें शीशों ग्राम पंचायत में तीन लाख की लागत से नागराजा मंदिर में सौन्दर्यकरण का लोकार्पण तथा रा.उ.मा.वि. पांडवथली में दस लाख की लागत से विद्यालय का नवीनीकरण संबधित कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की सरकार शिक्षा, सडक स्वास्थ्य, पेयजल स्वरोजगार को लेकर कार्य कर रही है।

आगे से इन सभी क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य करेगी। उन्होने कहा की 52% धनराशि विधायक निधि की शिक्षा के क्षेत्र में खर्च किया जायेगा, जिसमें स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं ई-लर्निग, इन्वर्टर (पावर बैकअप), आधुनिक फर्नीचर, भवन, शौचालय, कम्यूटर, खेल मैदान निर्माण के लिए धनराशि विधानसभा क्षेत्र के सभी विधालयों को दी गई। इसके साथ विधानसभा क्षेत्र में त्वरित गति से सडकों का कार्य चल रहा है, चार सालों में 50 से ज्यादा सडकों पर कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार सुधार जारी है। और पेयजल जल जीवन मिशन के तहत कार्य जारी है। उन्होने कहा सरकार कही जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के लिए चला रही है। इस मौके पर उन्होने जनसमस्याओं को भी सुना और समस्याओं उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश ऊनियाल , बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, भाजपा जिलामहामंत्री विक्रम कंडारी मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी मंडल अध्यक्ष कुलवीर रावत भूपेन्द्र भंडारी नरेंद्र पंवार, दीपक रावत, पुष्करण भिरवाण सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in