back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैसर्स बंसल राइस मिल मामले में पीसीबी से जवाब तलब

नैनीताल, 10 मार्च (हि.स.)। हाईकोर्ट ने रुद्रपुर के दानपुर गांव में 30 वर्ष से अवैध रूप से चल रही मैसर्स बंसल राइस मिल के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से कागजात तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने पूछा है कि अगर मिल आज तक अवैध रूप से चल रही थी तो उसे कैसे चलने दिया गया। कोर्ट ने इस प्रकरण पर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार रुद्रपुर जिले में स्थित दानपुर के ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि दानपुर में हाईवे के पास करीब 30 वर्षों से अवैध रूप से मैसर्स बंसल राइस मिल संचालित किया जा रही है। याचिका में कहा कि मिल स्वामी की ओर से न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमित ली गई और न ही मिल के पास संचालन का कोई लाइसेंस है। याचिकाकर्ता का कहना था कि पूर्व में इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में की जा चुकी है। इस क्रम में कुछ समय मिल को बंद कर दिया गया लेकिन कुछ समय बाद राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा दोबारा राइस मिल चालू करने की अनुमति दे दी गई। याचिका में कहा कि मिल से फैलने वाले प्रदूषण से ग्रामीणों को जो नुकसान पहुंचा है उसके एवज में ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाए और मिल को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने या बंद किया जाए। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार /लता नेगी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵