back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेशवाई में कोविड के प्रति रेडक्रास ने किया जागरूक

हरिद्वार, 10 अप्रैल (हि.स.)। महाकुंभ मेले में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की पेशवाई में रेडक्रास की टीम ने कोविड-19 गाइडलाइन पालन के आम लोगों को को जागरूक किया। रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा. नरेश चैधरी के नेतृत्व में पेशवाई के दौरान रेडक्रास के स्वयंसेवकों ने इस सिलसिले में जनजागरण अभियान चलाया। पेशवाई के दौरान पचास हजार मास्क के अलावा सेनेटाइजर भी वितरित किये गए। पेशवाई में रेडक्रास की झांकियां भी शामिल रहीं। श्री पंचायती निर्मला अखाडा के श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, महन्त देवेन्द्र सिंह शास्त्री सचिव निर्मल अखाड़ा, महन्त जसविन्दर सिंह कोठारी निर्मल अखाड़ा, महन्त अमनदीप सिंह, महन्त सतनाम सिंह ने रेडक्रास सचिव डा. नरेश चौधरी व रेडक्रास स्वयंसेवकों का आभार जताया है। कुम्भ मेला महानिरीक्षक संजय गुंजयाल ने रेडक्रास टीम की तारीफ की है। स्वयंसेवकों में विषेश रूप से उज्जवल गुप्ता, आकाश सिंह, दीपक शर्मा, शिवानी छपरवाल, सिमरन सिंघल, नेहा गौर, दीक्षा नेगी, शैलजा राणा, पवनीत कौर, सोनिया कांडपाल, सुमन, आकाश शर्मा, शुभम सैनी, अरूण भवानी, दीप भट्ट, सलोनी देशवाल, विकास देशवाल, शैलजा, पूनम, शशीकान्त शाह आदि ने सक्रिय सहभागिता की। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵