ravindrapuri-condoles-the-death-of-milkha-singh
ravindrapuri-condoles-the-death-of-milkha-singh

रविंद्रपुरी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

हरिद्वार, 19 जून (हि.स.)। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने दुख जताया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश ने एक बहुत ही महान खिलाड़ी को खो दिया है। मिल्खा सिंह देश के लोगों के दिलों बसते थे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। चंडीगढ़ पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक सप्ताह पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो गया था। परिवार अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि अब मिल्खा सिंह का भी निधन हो गया। इस सूचना से संत समाज को भी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1958 में ब्रिटिश एंपायर और राष्ट्र मंडल खेलों में मिल्खा सिंह स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए थे। मिल्खा सिंह ने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in