ration-distributed-to-300-needy-families
ration-distributed-to-300-needy-families

300 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

हल्द्वानी, 17 जून (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, पोलिशीट काठगोदाम में 300 जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। दीपक बल्यूटिया ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न कठिन समय में जन सेवा करने हेतु कांग्रेस जनों से अपील की गई है। इसी अनुक्रम में कैम्प कार्यालय, पोलिशीट काठगोदाम में 300 जरुरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। 10 मई से लगातार चल रहे राशन वितरण कार्यक्रम के माध्यम से अब तक लगभग 2700 लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। बल्यूटिया ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा और वह सरकार से जरूरतमंद परिवारों की सहायता स्वरूप उनके खातों में 10-10 हजार रुपये डालने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ 2022 के चुनाव की ओर केंद्रित है। सरकार को बेरोजगारी, महंगाई व जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही, जिसका जवाब जनता 2022 में भाजपा सरकार को बेदखल कर देगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in