ragini-expanded-ujp-mahila-morcha
ragini-expanded-ujp-mahila-morcha

उजपा महिला मोर्चा का रागिनी ने किया विस्तार

सुनीता व जशोदा को सौंपी जिला महामंत्री की जिम्मेदारी रागिनी ने आने वाले चुनाव में उजपा की भूमिका को बताया अहम नई टिहरी, 04 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सुनीता पंवार व जशोदा नेगी को सौंपी। कार्यकारिणी विस्तार के मौके पर रागिनी ने कहा कि आने वाला समय उत्तराखंड जन एकता पार्टी का है। पार्टी मिशन 2022 के लिए जुट गई है। बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी अहम रोल अदा करेगी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यकारिणी विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी देते हुए महिला मोर्चे को मजबूत करने का काम किया जायेगा। पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुंती सजवाण, निर्मला विष्ट, यलमा सजवाण व पुष्पा भट्ट को दी है। जिला मंत्री मीना जोशी, शशि सकलानी व ज्योति बहुगुणा को बनाया गया है। अनिता भंडारी को ब्लाक अध्यक्ष चंबा ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। अनिता थपलियाल को नगर अध्यक्ष चंबा नगर की जिम्मेदारी दी गई है। शकुंतला नेगी को शहर अध्यक्ष नई टिहरी बनाया गया है। ममता रावत को शहर उपाध्यक्ष चंबा नगर बनाया गया है। सक्रिय सदस्यों के रूप में कौशल्या विष्ट, लक्ष्मी पंवार, बबीता जैना, मीना बागड़ी, भगवान देई तोपवाल, देवेश्वरी डोभाल, अमिता राणा को बनाया गया है। इस मौके पर उजपा के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह, बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in