power-supply-restored-after-23-hours-in-devprayag
power-supply-restored-after-23-hours-in-devprayag

देवप्रयाग में 23 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल

नई टिहरी, 24 अप्रैल (हि.स.)। देवप्रयाग नगर सहित टिहरी और पौडी जिले के करीब 111 गांवों में बीते 23 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो पायी। इसके बाद क्षेत्र की सजवाण कांडा और भरपूर पेयजल योजना से करीब 60 गांवों में जलापूर्ति भी शुरू हुई। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज आधी-तूफान के कारण देवप्रयाग क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in