political-uproar-by-bjp-core-group-meeting
political-uproar-by-bjp-core-group-meeting

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से सियासी गहमागहमी तेज

देहरादून, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की बैठक शनिवार शाम 4ः 30 बजे बीजापुर सेफ हाउस में शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंच चुके है। कोर ग्रुप की अचानक बुलाई गई बैठक से सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों का बाजार गर्म है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हेलीकाप्टर से देहरादून पहुंच गए है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को भी देहरादून बुलाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। बैठक में दुष्यंत गौतम, बंशीधर भगत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सभी सांसदों, मंत्री मदन कौशिक और धन सिंह रावत के शामिल होने की बात कही जा रही है। 12 मार्च को भाजपा का चिंतन शिविर भी है। 13-14 मार्च को कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। दोनों ही बैठकों को अगले साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम बताया जा रहा है। 12-13 मार्च की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in