back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिसकर्मी मुकेश डिमरी बने बेजुबान जानवरों के लिए देवदूत

हरिद्वार, 15 मई (हि.स.)। डीजीपी उत्तराखंड के मिशन हौसले के तहत मित्र पुलिस करोनाकाल में निर्णायक भूमिका निभाती नजर आ रही है। पुलिसकर्मी सेवा कार्यों से मित्र पुलिस की छवि को पूरे प्रदेश में सुंदर तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। लोगों का विश्वास भी पुलिस के प्रति बढ़ रहा है। हर की पैड़ी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मुकेश डिमरी अपनी अच्छी कार्यशैली से जनता के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। मुकेश डिमरी कोरोना काल में बेजुबान जानवरों का विशेष ध्यान रख रहे हैं। नियमित रूप से बंदरों को गुड, चना, ब्रेड, फल खिलाकर ट भर रहे हैं। बंदर भी मुकेश डिमरी की आमद से उनके आसपास एकत्र हो जाते हैं। मुकेश डिमरी हर की पैड़ी के आसपास घूमने वाली गायों को भी चारा खिलाने का काम कर रहे हैं। मुकेश डिमरी की कार्यशैली की प्रशंसा क्षेत्र के लोग कर रहे हैं। व्यापारी नेता सुनील सेठी का कहना है कि बेजुबान जानवर लोगों पर ही आश्रित होते हैं। बंदर, लंगूर गंगा घाटों, धर्मशाला मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में रहते हैं। कोरोना काल के चलते यात्री धर्म नगरी में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों पर आश्रित जानवर भूखे प्यासे हैं। लेकिन मुकेश डिमरी जानवरों के मसीहा बने हुए हैं। प्रतिदिन जानवरों का पेट भरने का काम कर रहे हैं। यह अतुल्य कार्य है। पुलिसकर्मी मुकेश डिमरी की कार्यशैली ही उनकी प्रशंसा का मुख्य कारण है। मुकेश डिमरी ने बताया कि पिछले वर्ष भी हर की पैड़ी चौकी पर नेकी की चारपाई लोगों के सहयोग से लगाई गई थी। चारपाई पर जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री रखी गई थी। मुकेश डिमरी ने बताया कि जानवरों का पेट भरने से मन को प्रसन्नता मिलती है। जरूरतमंदों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। पुलिस की ड्यूटी में समय तो नहीं मिलता है। लेकिन कुछ समय निकालकर सेवा के कार्यों में अपना योगदान कर देता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार की महुआ है 2025 की सबसे तीखी सीटों में से एक, तेज प्रताप बनाम मुकेश रौशन में कौन पीछे, कौन आगे?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार की राजनीति आज उस मुकाम पर खड़ी है जहाँ एक सीट पूरे राज्य की दिशा बदल सकती है...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...