हरिद्वार, 19 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए पुलिस ने बुधवार को लक्सर नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुआई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रदीप चौहान ने की। फ्लैग मार्च कोतवाली लक्सर से शुरू होकर नगर के अलग-अलग क्षेत्र और बाजारों से होकर गांवों में भी गया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत




