back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भीख मांगने वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस चलाएगी अभियान

हल्द्वानी, 09 मार्च (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को सामाजिक संस्थाओं और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई। क्षेत्र में भीख मांग रहे बच्चों को इस कुप्रथा से बचाकर मुख्यधारा से जोड़ने पर विचार किया गया। पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में हुई बैठक में एसपी सिटी डॉ. चन्द्र ने कहा कि जो भी बच्चे भीख मांग रहे हैं, उनको पुलिस और सामाजिक संस्थाएं रिवाइव कर उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हें सुविधाएं प्रदान कराएंगे। एसपी सिटी चंद्र ने कहा कि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर भिक्षा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस दो माह के अभियान में ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, जो कि किसी न किसी कारणवश भीख मांगने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में नाबालिग बच्चों को चिन्हित किया जायेगा और आखिरी चरण उन बच्चों को भिक्षा मुक्ति से निकाल कर उनकी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों के जरिये नाबालिग बच्चों को स्कूल भेजने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵