back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishikesh: AIIMS की छठीं मंजिल तक गाड़ी में पहुंची पुलिस; डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, स्टाफ गिरफ्तार

एम्स में एक जूनियर डॉक्टर द्वारा नर्सिंग स्टाफ पर कथित तौर से यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अस्पताल परिसर में गाड़ी समेत गई और छठीं मंजिल से आरोपी को पकड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऋषिकेश के एम्स में एक जूनियर डॉक्टर द्वारा नर्सिंग स्टाफ पर कथित तौर से यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए है। गुस्साए डॉक्टरों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अस्पताल परिसर में गाड़ी लेकर घुस गई और छठीं मंजिल तक गाड़ी को लेकर गई, जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि पुलिस की गाड़ी पहली मंजिल पर बने एमरजेंसी वार्ड में भरी खचाखचा भीड़ को अलग करते हुए निकली। मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है।

कब हुआ यौन उत्पीड़न

जानकारी के अनुसार कथित तौर पर हुई यौन उत्पीड़न की घटना रविवार शाम में घटी। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन थिएटर के अंडर ऑपरेशन के दौरान आरोपी सतीश कुमार ने जूनियर डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया। बता दें कि आरोपी के ऊपर व्हॉट्सऐप के जरिए अश्लील मेसेज भेजने और खुदकुशी करने की धमकी देने के भी आरोप हैं। धमकी वारदात के अगले दिन दी गई थी।

पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मंगलवार को दी गई, जिसके बाद आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। वहीं, कई जूनियर और सीनियर डॉक्टर डीन के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपी के गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वारदात 19 मई को घटित हुई, और शुरुआत में मामले की जांच एम्स प्रशासन द्वारा की जा रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है क्योंकि उसके अनुसार उसे कुछ स्वास्थ्य समास्या हो रहीं थी। सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को मामले की सूचना मिली उन्होंने फौरन आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही बताया कि कई डॉक्टर धरने पर भी बैठ चुके थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵