back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस काे लोकतंत्र पर भरोसा नहीं

Loksabha Election: मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं।

देहरादून, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। मोदी ने कहा कि इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है

प्रधानमंत्री मोदी देवभूमि पर रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विशाल शंखनाद रैली सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही होते हैं। मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं, इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं। मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं।

आप जो ये धूप में तप रहे हैं, मैं इसे विकास करके लौटाऊंगा : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट कर रहा था कि उत्तराखंड की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। मोदी ने कहा कि आप जो ये धूप में तप रहे हैं, मैं इस तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। मैं इसे विकास कर-कर के लौटाऊंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। वह अपने काम के दम पर इस चुनाव को लड़ने जा रहे हैं। उनमे एक खासियत है कि वह जो कार्य करते हैं, उसको जनता के सामने रखने में भी चूकते नहीं हैं। यही कारण है कि देश की अधिकतर जनता उन्हें काफी पसंद करती है। बाकी आगामी लोकसभा चुनाव के परिणाम ही साबित करेंगे कि उनकी लोकप्रियता वर्तमान में भी कायम है या नहीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵