people-no-longer-have-faith-in-aap39s-gimmick-chouhan
people-no-longer-have-faith-in-aap39s-gimmick-chouhan

आप के नौटंकी में जनता को अब नहीं है विश्वास: चौहान

देहरादून, 05 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली मॉडल का ढोंग करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) से जनता का विश्वास अब खत्म हो गया है। चौहान ने आप पर प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल का ढोंग करने वाली पार्टी की कोरोना काल में पोल खुल गई। सेवा कार्य के बजाए धरना -प्रदर्शन ही उसकी असल योजना है। आप के साथ कांग्रेस ने भी दिल्ली और पंजाब पर चुप्पी साध रखी है। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मृत्य दर का आंकड़ा 1.3 है, जबकि दिल्ली में यह दोगुने से अधिक 2.9 है। मृत्यु और संक्रमण दर संक्रमण देश के अन्य राज्यों से अधिक वहां के सच्चाई को उजागर करती है। हाल यह है कि वहां की सरकार आंकड़े छिपाने के साथ टेस्टिंग भी कम कर दी गई है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नौटंकी को पूरा देश समझ चुका है। रोजाना झूठ परोसने में आप पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की आप की आदत बन गई है। लोगों को आक्सीमीटर और दवा पहुंचाने के बदले शराब की होम डिलीवरी में जुटी है। यही स्थिति पंजाब की भी है। पंजाब में वैक्सीन के कालाबाजारी का सच सामने आ चुका है। वहीं झारखंड,राजस्थान, महाराष्ट्र में भी कोरोना के संक्रमण और डेथ रेट अधिक है। इन राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लेकिन एक सोची समझी साजिश के चलते इन राज्यों की ओर चुप्पी साध ली गई है। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोरोना को लेकर महज भाजपा शासित प्रदेशों को निशाने पर ले रही है जबकि दिल्ली और पंजाब जैसे प्रदेशों को लेकर उसकी चुप्पी उसकी मंशा को बयान करने के लिए पर्याप्त है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in