people-mobilized-in-favor-of-congress-dhirendra-pratap
people-mobilized-in-favor-of-congress-dhirendra-pratap

जनता कांग्रेस के पक्ष में लामबंदः धीरेन्द्र प्रताप

देहरादून, 12 जून (हि.स.)। कांग्रेस उत्तराखंड की आगामी जंग जीतने को आतुर है। इसके लिए दिल्ली में ठोस रणनीति बनाई जा रही है। यह बात शनिवार को उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप ने कही। धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज दिल्ली में शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही है। उसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस भारी देवेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में 2022 की चुनावी रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रदर्शन किया है। उससे कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राज्य की जनता धीरे-धीरे कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in