back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुनानक गुरुद्वारे में ऑक्सीजन लंगर शुरू

हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए श्री गुरुनानक देव धर्म प्रचार समिति ने भेल सेक्टर दो स्थित गुरुनानक देव गुरुद्वारे में निःशुल्क ऑक्सीजन लंगर सेवा का शुभारंभ किया है। गुरुद्वारे में अरदास के बाद जनता की सेवा के लिए ऑक्सीजन लंगर शुरू हो गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में मरीजों को ऑक्सीजन की सर्वाधिक जरूरत पड़ रही है। मरीजों को ऑक्सीजन मिलने मे आ रही कठिनाइयों को देखते हुए पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों और समाजसेवियों ने परस्पर सहयोग से निःशुल्क ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया है। परविंदर सिंह बल ने कहा है कि जिसे भी ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए, वह अपने मेडिकल कागजाद, आधार कार्ड आदि सहित शिविर में आकर ऑक्सीजन सिलेंडर ले सकता है। ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ विटामिन सी की टेबलेट, सेनेटाइजर, मास्क आदि भी निःशुल्क वितरित किए जा रहे है। इस अवसर पर बाबा पंडत, इंदरजीत सिंह संधू, उज्जल सिंह, सर्वजीत सिंह, जसविंदर सिंह बराड़, अनूप सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह, लव शर्मा, विक्रम सिंह, मालक सिंह, रमणीक सिंह, मनमोहन सिंह, सतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...