back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब उत्तराखंड पुलिस हर फरियादी को देगी रिसीविंग

देहरादून, 20 फरवरी (हि. स.)। उत्तराखंड के हर थाने में अब फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। कोई भी शिकायतकर्ता को मायूस होकर नहीं लौटेगा पड़ेगा। शिकायत की रिसीविंग भी दी जाएगी।आवेदन के लिए स्टेशनरी उपलब्ध होगी। बैठने के लिए स्वागत कक्ष होगा। महिला डेस्क आत्मीयता के साथ सहयोग करेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझेगी। इसमें कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। प्रार्थना पत्र रिसीविंग की पद्धति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ने सभी जनपद प्रभारियों को प्रत्येक थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क को इस काम में लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मी न केवल थाने में आने वाले हर आगंतुक, शिकायतकर्ता, पीड़ित को अटेंड ही नहीं बल्कि उनके प्रार्थना पत्र को लेकर उन्हें उसकी रिसीविंग भी देंगे। अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्येक थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क रिसेप्शन सेंटर के रूप में काम करेगा। रिसेप्शन में आगुन्तक, शिकायतकर्ता और पीड़ित के बैठने के लिए सहज व सुगमता पूर्ण व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प हेस्क में नियुक्त कर्मचारी सरल स्वभाव के और करुण हों। पीड़ित और दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशील हों। यदि कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं लाया है तो उन्हें स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाए। पुलिस महानिदेश ने बताया कि महिला हेल्प हेस्क में नियुक्त कर्मचारी प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इनकी प्रतिदिन थाना प्रभारी, 15 दिन में क्षेत्राधिकारी, 30 दिन में पुलिस अधीक्षक चेकिंग करेंगे। प्रत्येक तिमाही आकस्मिक रूप से जनपद प्रभारी के साथ चेकिंग की जाएगी। हेल्प डेस्क कर्मचारी की ओर से जांचकर्ता और थाना प्रभारी के लापरवाही बरते जाने पर संबंधित प्रभारी कार्रवाई करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...