no-factionalism-in-congress-dhirendra-pratap
no-factionalism-in-congress-dhirendra-pratap

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं :धीरेन्द्र प्रताप

देहरादून, 30 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रीतम सिंह और हरीश रावत में गुटबाजी की चर्चाओं को निराधार बताते हुए कहा कि विधायक दल के नेता के नाम पर जल्द निर्णय होगा। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बयान में कहा कि चार दिन तक पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने दिल्ली में व्यापक मंथन किया है। इस संबंध में सोनिया गांधी शीघ्र निर्णय लेंगी। धीरेन्द्र प्रताप ने विधायक दल में विभाजन की खबरों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह हरीश रावत को बड़ा भाई मानते हैं। दोनों नेताओं में किसी भी पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की वजह से केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेने में थोड़ी देरी हो रही है। सप्ताहांत से पहले उत्तराखंड में विधायक दल के नेता का फैसला आम सहमति से हो जाएगा। उन्होंने रामनगर में भारतीय जनता पार्टी की मंथन बैठक को ढकोसला बताया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in