त्रिवेन्द्र और तीरथ में कोई फर्क नहीं:प्रीतम सिंह

no-difference-between-trivendra-and-tirath-pritam-singh
no-difference-between-trivendra-and-tirath-pritam-singh

देहरादून, 10 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री के बदलने पर कहा है कि त्रिवेन्द्र हों या तीरथ, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। राज्य की जनता के साथ भाजपा का यह धोखा है जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में भाजपा को चुकाना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस बदलाव पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र तय अवधि से घटा कर आनन फानन में मुख्यमंत्री को जिस तरह से दिल्ली तलब किया गया और चार दिन चले घटनाक्रम को जनता समझ चुकी है। भाजपा को राज्य की जनता की चिंता नहीं बल्कि चुनाव व सत्ता की चिंता अभी से सताने लगी है। बीजीपी का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड की जनता के साथ खेल रहा है। उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने त्रिवेंद्र की जगह तीरथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बीजीपी नेतृत्व के निर्णय को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला निर्णय बताया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in