गोपेश्वर, 02 जून (हि.स.)। चमोली जिले के अस्पतालों में कार्यरत एनएचएम कर्मियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध स्वरूप किया जा रहा होम आइसोलेशन छह जून तक बढ़ा दिया है। कोरोना काल में एनएचएम कर्मियों की इस हड़ताल ने स्वास्थ्य संबंधी तमाम गतिविधियां गड़बड़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग व एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर दो दिवसीय होम आइसोलेशन शुरू किया था। इसके दूसरे दिन मंगलवार को उनके संगठन ने इसे छह जून तक बढ़ा दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. राहुल बिष्ट ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से यह फैसला करना पड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश




