मसूरी विधानसभा में चार सौ श्रमिकों को बांटीं राशन किट

मसूरी विधानसभा में चार सौ श्रमिकों को बांटीं राशन किट
मसूरी विधानसभा में चार सौ श्रमिकों को बांटीं राशन किट

मसूरी विधानसभा में चार सौ श्रमिकों को वितरित राशन किट देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड पर स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की पहल पर बोर्ड में पंजीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 400 श्रमिकों को राशन किट का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं। विधायक गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के बहुत अच्छा काम किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाओं के सम्बन्ध में सभी श्रमिकों को बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जनता से अनुरोध भी किया। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार से अधिक राशन किट एवं मोदी किचन के माध्यम से 2.85 लाख लोगों को खाना परोसा गया। विधायक जोशी ने श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि श्रम बोर्ड के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 2000 लोगों को राशन वितरण किया गया है। क्षेत्र में जिन लोगों के श्रम कार्ड बने हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता पर राशन किट का वितरण किया जा रहा है। इस मौकेे पर मण्डी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट, मुकुल बोरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश घाघट, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, एसस बिष्ट, एमपीएस बिष्ट, उत्तम रमोला, सतेन्द्र, दीपक, सौरभ आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in