municipal-corporation-employees-respected-as-corona-warriors
municipal-corporation-employees-respected-as-corona-warriors

नगर निगम के कर्मचारियों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान

देहरादून, 15 जून (हि.स.)। सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 31 कौलागढ़ में भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता द्वारा मंगलवार को कैंट विधानसभा में नगर निगम में कार्य करने वाले फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया गया। कार्यक्रम में वारियर्स को पीपी किट, सेनेटाइजर, मास्क, भाप लेने वाली मशीन भेंट गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन, समाजसेवी सागर गुरंग, क्षेत्रीय पार्षद संविदा गुरंग, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राजेश, मुकेश, किरण, सुशीला, विमला, कुसुम, विक्की , शुभम. सावित्री आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in