पिंडर घाटी के भ्रमण पर पहुंचे सांसद तीरथ सिंह

MP Tirath Singh reached Pinder Valley
MP Tirath Singh reached Pinder Valley

गोपेश्वर, 03 जनवरी (हि.स.)। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत चमोली भ्रमण के दौरान रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर पिंडर घाटी पहुंचे। उन्होंने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का साझा करने के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने पहले दिन नंलगांव, बगोली, नारायणबगड़, कुलसारी, थराली, ग्वालदम आदि स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रही है।भाजपा और सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की लौ को ले जाना है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, आवास और सड़क को सबको मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि चमोली जिला जल जीवन मिशन के लिए प्रथम चरण के लिए चयनित हुआ है। प्रत्येक परिवार को मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। आजादी के बाद यह बड़ी पहल है। अटल आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा सामान्य बात नहीं है। केंद्र सरकार देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों को जोड़ने के लिए ऑलवेदर रोड का निर्माण करवा रही है। इसके बनने से धार्मिक पर्यटन में इजाफा होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। सांसद रावत ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन भी इस क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह गर्व की बात है कि हम ऐसी विचारधारा से जुड़े हैं। सांसद के साथ विधायक थराली मुन्नी देवी शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल, मंडल अध्यक्ष महेशानंद च़दौला, प्रमुख नारायणबगड़ यशपाल सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती, प्रमुख थराली कविता देवी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in