जखोली विकासखंड के सिलगढ क्षेत्र के तैला गाँव में स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना। इस मौके पर ग्रामीणों की और पेयजल और सडक डामरीकरण की समस्या को विधायक भरत चौधरी के सामने रखा।
इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की पेयजल की समस्या जल्द समाप्त होगी सरकार जल्द जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है,31 मार्च के बाद द्वितीय चरण कार्य शुरु होगा। इसके साथ ही जैली तैला मरगाँव मोटर का डामरीकरण शीर्ष प्राथमिकता में रखा गया है। इसके साथ ही तैला इंटर कालेज को अटल आर्दश विधालय के लिए चयनित किया गया है, जिसका लाभ पूरे सिलगढ क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा। इसके साथ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किसान सम्मान निधि, अटल आयुष्मान योजना, श्रम विभाग की योजना, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना सहित कही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी।
साथ ही ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्यो हेतु ग्राम पंचायत में 8 लाख व महिलामंदल को प्रोत्साहन राशि के रुप में एक की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की। इस मौके पर बाल सरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ग्राम प्रधान बीना गोस्वामी, पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह नेगी, ओमप्रकाश बहगुणा, मंडल अध्यक्ष जगदीश नंगी, दरम्यान जखवाल, कमल सिंह रावत नरेंद्र पंवार विनोद कंडारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





