back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी को मजबूत करने का कर रहा कार्य : यूनुस चौधरी

हरिद्वार, 10 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। इस दौरान डॉक्टर यूनुस चौधरी ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप पार्टी का पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत तेजी के साथ संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा सभी स्तरों पर कार्यकारिणी गठित कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का कांग्रेस और भाजपा से मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उत्तराखंड की जनता को तीसरे विकल्प के रूप में उनकी पसंद आज आम आदमी पार्टी बनती जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता बहुत प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 की दुबई पार्टी में छाई ग्वालियर की तान्या मित्तल, फैंस बोलें – तान्या ही विनर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित बिग...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...