back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में फिर जारी अलर्ट, मौसम विभाग ने 18 जुलाई तक इन इलाकों के लिए दी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand Weather Alert: 19 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी में 16 और 17 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

देहरादून, हि.स.। उत्तराखंड मौसम की मार से जूझ रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने 16-18 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिनमें पौड़ी, देहरादून, टिहरी में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौराढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की संभावना है। यह क्रम 18 जुलाई तक जारी रहेगा।

19 जुलाई के लिए जारी हुआ अलर्ट

19 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। टिहरी, देहरादून, पौड़ी में 16 और 17 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि जनता की सतर्कता और जानकारी के लिए यह जानकारियां दी जाती है ताकि और अधिक क्षति न हो।

इन जगहों को किया अलर्ट

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने जिलाधिकारी टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर शनिवार को जानकारी दी है कि इन जनपदों में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आपदा प्रबंधन को किया सतर्क

उप सचिव द्वितीय रईस अहमद की ओर से शनिवार को इस आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक स्थल पर सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखा जाए, सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। आपदा प्रबंधन के नामित अधिकारी सतर्क रहें। यह भी कहा गया है कि इस दौरान किसी के मोबाइल स्विच ऑफ न हो और विद्यालयों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵