mann-ki-baat-heard-at-78-booths-of-tehri-mandal
mann-ki-baat-heard-at-78-booths-of-tehri-mandal

टिहरी मंडल के 78 बूथों पर सुनी गई मन की बात

नई टिहरी, 27 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नई टिहरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा। इस मौके पर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से लोगों को संदेश देते हैं। विधायक डा. धन सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को टिहरी मंडल के 78 बूथों पर मन की बात सुनी गई। बूथ संख्या 78 बुडोगी में वह खुद और भाजपा जिलाध्यक्ष रतूड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, चतर सिंह चौहान, सीपी परमार, भूपेंद्र चौहान, भगवान सिंह रावत, घनानंद शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप चौहान, सुंदर सिंह चौहान, पंकज बरवान, गब्बर, राकेश, लवली, असगर अली आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in