Mahashivratri 2023: उत्तरकाशी के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जन सैलाब

गत वर्षों की भांति शिवनगरी में शिव बारात की भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई। शिव बारात में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जन सैलाब
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ा जन सैलाब

उत्तरकाशी, एजेंसी। जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:00 बजे से ही बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर सहित जिलेभर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं।

शिव बारात में बच्चे, महिलाएं, पुरुष हजारों की संख्या में हुए शामिल

गत वर्षों की भांति नाथनगरी में शिव बारात की भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली गई। शिव बारात में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे, महिलाएं, पुरुष हजारों की संख्या में शामिल हुये। शिव बारात में भगवान शिव नंदी के ऊपर बैठे थे, यह दृश्य देखने ही लायक था। इस दौरान महिला की कीर्तन मंडली, रांसो दल, भजन और नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। नगर क्षेत्र में लोगों ने शिव बारात की शोभा यात्रा पर जगह-जगह फूलों की वर्षा भी की। यमुना घाटी के पुरोला में कमलेश्वर मंदिर में भी शिव भक्तों की लंबी-लंबी कतारें रहीं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in