kovid-19-isolation-center-to-be-built-in-ganga-swaroop-ashram
kovid-19-isolation-center-to-be-built-in-ganga-swaroop-ashram

गंगा स्वरूप आश्रम में बनेगा कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर

हरिद्वार, 04 मई (हि. स)। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब सरकार को धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग मिलने लगा है। हरिद्वार स्थित श्रीजयराम आश्रम अपने एक आश्रम को कोविड-19 के आइसोलेशन सेंटर के रूप में सरकार को सौंपने जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के साथ भेंट की। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हॉस्पिटलों में जगह कम पड़ रही है। शासन-प्रशासन होटल धर्मशालाओ को कोविड आइसोलेशन के रूप में उपयोग कर रहा है। इसी क्रम में आज हरिद्वार आये सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने , श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मुलाकात की। उन्होंने ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से उनके गंगा स्वरूप आश्रम को कोविड आइसोलेशन सेंटर के रूप में उपयोग किये जाने की मांग की। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और कहा कि सरकार कोविड सेंटर को एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चलाया जाए । श्रीजयराम आश्रम इसके लिए आर्थिक सहायता भी देगा। हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in