देहरादून, 20 फरवरी (हि. स.)। एसोसिएशन ऑफ इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर्स वाइफ ऐंड लेडी ऑफिसर उत्तराखंड से प्रोत्साहित,पोषित एवं महिला मंगल दल की देखरेख में पल्लवित मालदेवता में कस्तूरी औषधीय पौधशाला का उद्घाटन किया गया। औषधीय पौधशाला में ग्रामीण महिलाओं की सहयोग से औषधीय पादप – लेमनग्रास, गिलोय, एलोवेरा, तेजपात, जापानी पुदीना, स्टीविया, जंगली जीरा, बेलपत्र, टिमरू, तेजपात आदि तैयार की जाएगी। कस्तूरी संगठन इसे तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री और उपकरण उपलब्ध कराएगा। इस मौके पर शर्मिला भरतरी वाइफ ऑफ राजीव भरतरी प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अध्यक्ष, कस्तूरी शिवानी पटनायक, सुनीता सुहाग, नीना ग्रेवाल,नेहा वर्मा अन्य आईपीएस ऑफिसर वाइब्स और महिला आईपीएस ऑफिसर उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद





