पं गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को आईसीएआर ने उत्कृष्ट विवि घोषित किया, सीएम ने दी बधाई
पं गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को आईसीएआर ने उत्कृष्ट विवि घोषित किया, सीएम ने दी बधाई

पं गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को आईसीएआर ने उत्कृष्ट विवि घोषित किया, सीएम ने दी बधाई

देहरादून, 20 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंडित गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वर्ष 2019 में उत्कृष्ट विश्वविद्यालय घोषित किए जाने पर बधाई दी है। विश्वविद्यालय को इसके लिए 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि पिछले 15 सालों के बाद विश्वविद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा भी पुनःस्थापित हुई है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कृषि विकास एवं अनुसंधान के क्षेत्र में यह विश्व विद्यालय देश व दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में भविष्य में भी निरन्तर सफलता प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि के आधुनिकीकरण एवं देश में कृषि क्रांति लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विश्वविद्यालय ने बीज उत्पादन, कृषि के विभिन्न क्षेत्रों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन, जल संरक्षण, जैविक व संरक्षित खेती, पशुपालन आदि के क्षेत्र में शोध को भी बढ़ावा दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा पर्वतीय फसलों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय को मिले इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप को भी बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in