नई दिल्ली/देहरादून, 22 जून (हि.स.)। हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी को कोरोना बचाव के लिए मेडिकल उपकरण सौंपे। हुंडई मोटर इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट अफेयर्स) डीएस किम ने पांच वेंटिलेटर मशीन, दो हजार सेनेटाइजर, 3 हजार मास्क, पांच सौ ऑक्सीमीटर और चार सौ थर्मामीटर सौंपे हैं। अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी ने इसके लिए कंपनी हुंडई का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हुंडई केयर्स 3.0 के तहत एचएमआईएल ने प्रोजेक्ट “बैक टु लाइफ” की शुरुआत की है। इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया के उच्च अधिकारी गिरीश, देवदत्ता और उत्तराखंड के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रसून श्योराण उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




