देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका पहाड़ों के विकास के लिये एक सपना था। मुख्यमंत्री ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि उनका व्यक्तित्व असाधारण था। अपनी संस्कृति व सभ्यता से भी उन्हें बड़ा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवाई। उन्हें देश व दुनिया ने कुशल प्रशासकए औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना। वे जमीन से जुडे नेता थे और किसानों व गरीबों के हितैषी थेए राजनैतिक संकीर्णता से परे थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




