गोपेश्वर, 18 मई (हि.स.)। आजीविका के लिए सात समंदर पार बस चुके लोग कोरोना काल में अपने राज्य के लोगों के लिए फ्रिकमंद हैं। चमोली जनपद के थराली विकासखंड के सुनाऊ मल्ला के युवा शैलेश थपलियाल अमेरिका में इंजीनियर है। वो मदद के लिए आगे आए हैं। शैलेश थपलियाल ने अपने गांव सुनाऊ मल्ला एवं आसपास के गांव के लिए दवाइयां, पल्स थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, मास्क व थर्मामीटर आदि उपकरण भेजें है। यह सामग्री ग्राम प्रधान आशीष थपलियाल को मिल चुकी है। यह सामग्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली को सौंप दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश





