हरीश रावत ने किया गंगा जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
हरीश रावत ने किया गंगा जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

हरीश रावत ने किया गंगा जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिद्वार, 14 जुलाई (हि.स.)। युवा कांग्रेस के गंगा जल वितरण कार्यक्रम का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कुमाऊं ओर गढ़वाल के प्रतिनिधियों को गंगाजल के पैकेट देकर रवाना किया। साथ ही जिला हरिद्वार के युवा पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए गंगाजल के पैकेट सौंपे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज ईश्वर की आराधना का समय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सभी धर्मों का अपमान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं। रावत ने कहा कि भगवान शिव का अपमान पिछले वर्ष केन्द्र सरकार ने बाबा अमरनाथ की यात्रा को रोक कर किया। युवा कांग्रेस का यह कार्य वर्तमान समय की आश्यकताओं के अनुरूप है। भगवान भोलेनाथ व मां गंगा विश्व का कल्याण करें। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी कृष्ण रोड़ द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूमित्तर भुल्लर ओर जिला अध्यक्ष रवि बहादुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व कल्याण और भारत की खुशहाली के लिए सोचने वाला कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक दल है। उसे भाजपा समाप्त करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि संगठन के युवा साथी सुमित भाटिया की सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने की कल्पना को युवा कांग्रेस ने स्वीकार करते हुए उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में गंगाजल भेज कर विश्व कल्याण की कामना की। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा सरकार का कच्चा चिठ्ठा खोलने का काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री किरणपाल वाल्मीकि, पुरुषोत्तम शर्मा, भेल मजदूर नेता व प्रदेश सचिव राजबीर सिंह, युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सुमित खन्ना, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे, सुनीता सिंह, दीपक जखमोला, रवीश भटीजा, जिला पंचायत सदस्य राव आफाक, मकबूल कुरैशी, अरविंद शर्मा, अमन शर्मा, सुंदर मनवाल, मीनू बिष्ट, नीलम, कैस खुराना, सुमित भाटिया, लक्की महाजन, मनीष कर्णवाल, रजत जैन, शिवम खुराना, आकाश भाटी, शाहनवाज कुरैशी, विनिष डबराल, सरिता अग्रवाल सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in