Harish Rawat will open a front against corruption
उत्तराखंड
हरीश रावत भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
देहरादून, 10 जनवरी (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत अब भर्ष्टाचार के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन को धार देंगे। वह इसकी शुरुआत 14 जनवरी को बागेश्वर स्थित ककोड़ाखाल और सरयूबगड़ में संकल्प के साथ करेंगे। रावत ने यह जानकारी सोशल मीडिया में दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि देश के इतिहास में कुली बेगार प्रथा के खिलाफ आंदोलन की 14 जनवरी से शुरुआत के रूप में दर्ज है। इसी दिन बागेश्वर में उत्तरायणी पर्व पर आंदोलन शुरू हुआ। राज्य में मजदूरों के पैसे की लूट हो रही है। भू-उपयोग बदलने के नाम पर बड़े पैमाने पर राजमार्गों में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने केदारनाथ आपदा मामले में भी कुछ लोगों पर रुपया खा जाने का आरोप लगाया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in