प्रकृति पर्व है लोक पर्व हरेला : बंशीधर भगत
प्रकृति पर्व है लोक पर्व हरेला : बंशीधर भगत

प्रकृति पर्व है लोक पर्व हरेला : बंशीधर भगत

देहरादून,16 जुलाई (हि.स.)। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने संयुक्त रूप से भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर पाडली व कुरिया गांव में पौधारोपण किया। इस मौके पर भगत ने समस्त उत्तराखंड वासियों को लोकपर्व हरला की शुभकामनाएं देते हुते कहा कि प्रकृति पूजन का प्रतीक "हरेला" लोक पर्व आज उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के कई क्षेत्रों में मनाया जाने लगा है। इस पर्व मनाने का मकसद प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ लगाने और धरती को हरा भरा बनाने का है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग का परचम पूरी दुनिया में फैला है, उसी तरह प्रकृति और लोक कल्याण के लोकपर्व हरेला के महत्व को भी पूरी दुनिया समझेगी और वो दिन दूर नहीं, जब हमारा लोकल हरेला, ग्लोबल बनेगा। हरेला के महत्व बताते हुए भगत ने कहा कि वैसे तो सावन में सभी जगह पौधारोपण किया जाता है, लेकिन उत्तराखंड में यह खास तरह से मनाया जाता है। हरेला को बो कर लोग विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। हरेले के तिनकों को इष्ट देव को अर्पित कर अच्छे धन-धान्य, जानवरों की रक्षा और परिवार व मित्रों की कुशलता की कामना करते हैं। भगत ने कहा कि हरेला को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार ने विशेष प्रयास किए हैं। भाजपा ने हरेले को अपने सालाना छह प्रमुख कार्यक्रमों में जगह दी है। राज्य सरकार भी हरेला पर्व पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चला रही है। हरेले के दिन राज्य सरकार ने अवकाश भी घोषित किया है। ताकि हम अपने लोकपर्व को अपने रीति रिवाजों से मना सकें। भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधारोपण करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विनय गोयल, उर्वादत्त भट्ट, अनिल कुमार मिश्रा समेत प्रमुख लोग उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, मंडल महामंत्री कमल पांडे , सुरेश गौड़, मुकेश पदलिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in