back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यपाल ने किया कुमाऊं विश्वविद्यालय के जीर्णोद्धार कार्यों एवं विधि संस्थान के मूट कोर्ट का शुभारंभ

नैनीताल, 26 जून (हि.स.)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज-विवेकानंद परिसर स्थित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार के जीर्णोद्धार कार्य और लोकार्पण एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान के मूट कोर्ट का शुभारम्भ किया। साथ ही यहीं चलने वाले यूजीसी-एचआरडीसी का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने यहां की शैक्षिक तथा अकादमिक उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय न केवल देश में बल्कि विश्व में भी अपनी अकादमिक उपलब्धियों के निमित्त पहचाना जाए साथ ही इस विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश के कीर्तिमान में वृद्धि करें। राज्यपाल मौर्य ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट के बावजूद कुमाऊं विश्वविद्यालय शैक्षिक सेवाओं तथा अकादमिक उपलब्धियों के साथ निरंतर उन्नति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट द्वारा वर्तमान में एलएलएम कोर्स का संचालन किया जा रहा है एवं पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-एलएलबी कोर्स के लिए बीसीआई की टीम द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुलपति प्रो. एनके जोशी के कुशल मार्गदर्शन से बीए-एलएलबी कोर्स भी शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर कुलसचिव डॉ. दिनेश चंद्रा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन प्रो. दिव्या उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एलएम जोशी, सर जेसीबोस परिसर भीमताल के निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल, वित्त नियंत्रक एलआर आर्या, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस बिष्ट तथा राज्यपाल के परिसहाय मूदित सूद के साथ समस्त संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵