back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीर्थ यात्रियों पर प्रतिबंध के चलते गंगा दशहरा पर सुनसान रहे घाट

-गंगा सभा ने सूक्ष्म रूप से आरती कर निभाई औपचारिकता ऋषिकेश, 20 जून (हि.स.)। कोरोना संकट के बीच पहाड़ों में भारी बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने वाले तीर्थ यात्रियों पर रोक लगा दी है। इसके चलते ऋषिकेश तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट सहित राम झूला तक सभी घाटों पर सुनसान बने रहे। गंगा सभा ने गंगाजी की सूक्ष्म रूप से पूजा कर औपचारिकता का निर्वहन किया। पंडित पं. अर्जुन गौतम ने बताया कि वराह पुराण के अनुसार गंगा दशहरा के दिन, यानि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन, हस्त नक्षत्र में गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थी। इस पवित्र नदी में स्नान करने से दस प्रकार के पाप नष्ट होते है। उन्होंने बताया कि इस दिन को यानि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को संवत्सर का मुख कहा गया है, इस दिन स्नान, दान, (अन्न-वस्त्रादि), जप-तप- उपासना और उपवास करने से दस प्रकार के पाप दूर होते है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करते हुए भी दस बार डुबकी लगानी चाहिए। हिन्दु धर्म में मान्यता है कि अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही मानव जीवन के उद्धार के लिए स्वर्ग से गंगा मैया का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए इसे महापुण्यकारी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मोक्षदायिनी गंगा की पूजा की जाती है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...