back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फल और सब्जी के रेट तय हों: महापौर

ऋषिकेश,07 मई (हि.स.)। शहर में फल और सब्जी की बेलगाम हो रही कीमतों पर लगाम लगेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के पार्षदों के गुहार लगाने पर महापौर अनिता ममगांंई ने कहा है कि आपदा को अवसर बनाने वाले समाज के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। वह शुक्रवार दोपहर बापू ग्राम स्थित नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्र कैंप कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वैश्विक महामारी मे हर संभव मदद दिलाए जाने के लिए क्षेत्र के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। पार्षदों ने फल एवं सब्जी के दामों में हो रही जबरदस्त वृद्धि पर चिंता जताई। महापौर ने कहा कि जल्द ही इस संदर्भ में वह जिलाधिकारी से वार्ता करेंगी। फल और सब्जियों के रेट निर्धारित कराए जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुणे की मेयर बनीं BJP की मंजुषा नागपुरे, निर्विरोध चुनी गईं, जाने पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के पुणे में नगर निकाय चुनाव के नतीजों सामने आ रहे हैं। इस बीच, बीजेपी की उम्मीदवार मंजुषा नागपुरे को...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵