former-union-minister-uma-bharti-visited-disaster-affected-area
former-union-minister-uma-bharti-visited-disaster-affected-area

पूर्व केंद्रीयमंत्री उमा भारती ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण

गोपेश्वर, 26 फरवरी (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने शुक्रवार को तपोवन-रैंणी आपदा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सर्च अभियान में जुटे अधिकारियों से जानकारी ली। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान प्रभावित ग्रामीणों ने सर्च अभियान में तेजी लाने की मांग की। तपोवन-रैंणी आपदा क्षेत्र में उमा भारती ने एनटीपीसी की टनल और बैराज साइड पर चलाये जा रहे सर्च अभियान का जायजा लेते हुए एनटीपीसी के अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रैंणी गांव स्थित गौरा देवी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मलारी हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से दुनिया को जोड़ने वाले क्षेत्र में इस प्रकार की आपदा चिंता का विषय है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह फरकिया, राकेश भंडारी, अमित सती, महावीर रावत, संदीप नौटियाल, प्रवेश डिमरी, ललिता देवी, रंजना शर्मा, दुर्गी देवी, ईश्वर चैहान, राहुल पंत और जयदीप रावत आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in