नई टिहरी, 02 जून (हि.स.)। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को पट्टी जुआ के ग्राम तिवाड़ गांव, रामगांव, ज्यूंदासू, बेरगनी, गंवाल गांव, किरगनी, महर गांव, नकोट, बौंर, जौलंगी, डाबरी, सेमवाल गांव, सेलुर, इंडर, सुनार गांव, कलेथ, पलियान, आलेरू, रत्नों, उजाड़ गांव, बोर गांव, कोटी, कुनेर, भल्डियाना, डांग, बैल गांव, उप्पू, ओलनी, प्लास में कोरोना पीड़ितों को राशन किट,जरूरी दवाओं के साथ मास्क व सेनेटाइजर बांटे। पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि वह जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल




