खेतीखान के होल्यार दूरदर्शन में देंगे प्रस्तुति

farmers39-halls-will-be-presented-in-doordarshan
farmers39-halls-will-be-presented-in-doordarshan

चंपावत, 15 मार्च (हि.स.)। खेतीखान क्षेत्र की होली एवं वसंतोत्सव समिति पिछले साल की तरह इस बार भी देहरादून दूरदर्शन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गायन करेगी। रविवार को खेतीखान से खड़ी होली गायन करने लिए टीम रवाना हो गई। जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा ने होल्यारों को टीका लगाकर रवाना किया। होली कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मनराल के नेतृत्व में ये टीम देहरादून में कुमाऊं की नामी खड़ी होली गायन के रंग बिखेरेगी। होली कमेटी के सचिव देवेंद्र अली ने बताया कि पिछले साल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बार भी खेतीखान की होली टीम को दूरदर्शन ने न्योता दिया है। सोमवार को खड़ी होली गायन की दूरदर्शन के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग की जाएगी। खड़ी होली गायन करने वाले होल्यारों की टीम में उपाध्यक्ष विजय मनराल, कोषाध्यक्ष किशोर जुकरिया, महेश जोशी, ललित जुकरिया, अनिल बोहरा, मदन मोहन कलखुड़िया, मुकेशराज देउपा, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह बोहरा, सतीश परध्यानी, शिवराज माहरा, चतुर सिंह बोरा, मुकेश बोहरा, हनुमंत ओली, दीपक मनराल शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in